📌 परिचय (Introduction):
SMC Meeting – May 2025 का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक के रूप में किया गया। इस बैठक का उद्देश्य विद्यालय से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करना, छात्रों के हित में लिए गए निर्णयों को साझा करना और अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। SMC Meeting – May 2025 में कई आवश्यक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई|

SMC Meeting – May 2025
स्थान: विद्यालय प्रांगण
SMC Meeting May 2025-बैठक के प्रमुख एजेंडा और चर्चाएँ
SMC Meeting May 2025…………. May 2025 में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न शैक्षिक योजनाओं, निपुण लक्ष्य, DBT, विद्यालय विकास एवं शिक्षण साधनों के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा छात्रों की सतत प्रगति को सुनिश्चित करना था।
आज विद्यालय में SMC Meeting- May 2025 विद्यालय प्रबंध समिति ( की बैठक पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार आयोजित की गई। आज की बैठक में पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। एजेंडा पढ़कर सुनाया गया। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया,बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
SMC Meeting May 2025
SMC Meeting May 2025 – Agenda
विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक एजेंडा – मई 2025| स्कूल चलो अभियान की रूपरेखा और क्रियान्वयन |
| नामांकन वृद्धि हेतु सुझाव और रणनीतियाँ |
| बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उपाय |
| शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) की जानकारी |
| कक्षा 1 में प्रवेश हेतु आयु सीमा की जानकारी |
| निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति |
| DBT (₹1200) की स्थिति व खाता आधार सीडिंग |
| परीक्षा परिणामों की समीक्षा व गुणवत्ता सुधार |
| छात्रों की उपस्थिति और ठहराव को बेहतर बनाने के उपाय |
| विद्यालय को प्राप्त अनुदानों व उपयोग का अनुमोदन |
| निपुण भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा |
| डिजिटल शिक्षा: DIKSHA, Read Along आदि ऐप्स की जानकारी |
| निपुण लक्ष्य ऐप की कार्यप्रणाली की जानकारी |
| स्मार्ट संसाधनों (टीवी, किट आदि) का समुचित उपयोग |
| गर्मी व लू से बचाव हेतु सावधानियाँ व उपाय |
| ईको क्लब की गतिविधियाँ व पर्यावरण शिक्षा |
| ग्रीष्मकालीन शिविर व स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम |
| कक्षा 1 में प्रवेश हेतु जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता |
| मीना मंच की गतिविधियों पर गहन चर्चा |
| रिक्त रसोइया पद की नियुक्ति प्रक्रिया |

विद्यालय का नाम:
यू-डाइस कोड: ——
ब्लॉक: ——
बैठक की तिथि:May 2025
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: विद्यालय प्रांगण
SMC Meeting- May 2025-विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक एजेंडा – मई 2025
SMC Meeting- May 2025-बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा की गई। बैठक की शुरुआत में, पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। तत्पश्चात, एजेंडा को पढ़कर सुनाया गया और उसी के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
SMC Meeting- May 2025 –मिनट्स ऑफ मीटिंग (बैठक की कार्यवाही)
SMC Meeting- May 2025-एजेंडा बिंदु:बैठक के मुख्य बिंदु:
अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श
स्कूल चलो अभियान की रूपरेखा और क्रियान्वयन
नामांकन वृद्धि हेतु सुझाव और रणनीतियाँ
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उपाय
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) की जानकारी
कक्षा 1 में प्रवेश हेतु आयु सीमा की जानकारी
निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति
DBT (₹1200 छात्रवृत्ति) की जानकारी व खाता आधार सीडिंग
परीक्षा परिणामों की समीक्षा व गुणवत्ता सुधार के प्रयास
छात्रों की उपस्थिति और ठहराव को बेहतर बनाने के उपाय
विद्यालय को प्राप्त अनुदानों का उपयोग और अनुमोदन
निपुण भारत मिशन की प्रगति
डिजिटल शिक्षा: DIKSHA, Read Along आदि ऐप्स का उपयोग
निपुण लक्ष्य ऐप की कार्यप्रणाली की जानकारी
स्मार्ट संसाधनों (टीवी, किट आदि) का समुचित उपयोग
गर्मी व लू से बचाव हेतु सावधानियाँ
ईको क्लब की योजनाएँ
ग्रीष्मकालीन शिविर की तैयारी
कक्षा 1 में प्रवेश हेतु जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता
मीना मंच की गतिविधियों पर चर्चा
रिक्त रसोइया पद की नियुक्ति प्रक्रिया
स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम की योजना
📝SMC Meeting- May 2025 – Agenda & कार्यवृत्त कार्यवृत्त (मिनट्स):
📋 SMC Meeting- May 2025-विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक कार्यवृत्त – सत्र 2025-26
1️⃣ स्कूल चलो अभियान की रूपरेखा
बैठक(SMC Meeting- May 2025) में स्कूल चलो अभियान के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों को क्षेत्रवार सर्वेक्षण कर, घर-घर संपर्क स्थापित कर, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।
2️⃣ नामांकन वृद्धि के प्रयास
बैठक (SMC Meeting- May 2025)में विचार-विमर्श किया गया कि विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु समस्त शिक्षकगण लगातार समुदाय से संवाद बना रहे हैं। SMC सदस्यों से भी अनुरोध किया गया कि वे ऐसे बच्चों की सूची बनाएं जो विद्यालय नहीं आ रहे हैं, ताकि उनका नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।
3️⃣ बालिकाओं के नामांकन एवं उपस्थिति
बैठक में विशेष रूप से बालिकाओं के नामांकन एवं नियमित उपस्थिति पर विचार किया गया। यह अनुरोध किया गया कि यदि कोई बालिका विद्यालय नहीं आ रही है, तो उसके अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षा के महत्व पर चर्चा की जाए।
4️⃣ शिक्षा अधिकार अधिनियम (RTE) की जानकारी
बैठक में RTE अधिनियम के तहत सभी 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है, इस पर गहन विचार-विमर्श किया गया और सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
5️⃣ कक्षा 1 में नामांकन हेतु आयु सीमा
बैठक में बताया गया कि कक्षा 1 में केवल उन्हीं बच्चों का नामांकन किया जाएगा जिनकी आयु 31 जुलाई 2025 तक 6 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो। सभी को यह जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाने का अनुरोध किया गया।
6️⃣ निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण
छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण प्रारंभ हो चुका है। शेष बचे छात्रों को शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इस पर सहमति जताई गई।
7️⃣ DBT योजना एवं आधार सीडिंग
बैठक में चर्चा की गई कि सभी छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराया जाए। ₹1200 की DBT राशि सीधे छात्रों के अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इसके लिए KYC और आधार सीडिंग अनिवार्य है।
8️⃣ विद्यालय परीक्षा परिणाम एवं गुणवत्ता सुधार
बैठक में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु कमजोर बच्चों के लिए रिमेडियल क्लासेज, मासिक आकलन एवं प्रगति की निगरानी पर विशेष बल दिया गया।
9️⃣ छात्रों की उपस्थिति व ठहराव सुनिश्चित करने के प्रयास
छात्रों की उपस्थिति में सुधार हेतु SMC सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करें। ठहराव सुनिश्चित करने हेतु विशेष निगरानी रखने की बात कही गई।
🔟 विद्यालय अनुदान एवं व्यय योजना
विद्यालयों को प्राप्त Composite Grant, खेलकूद अनुदान तथा अन्य मदों की धनराशि के विषय में जानकारी दी गई। बैठक में संबंधित कार्यों की विस्तृत चर्चा की गई एवं अनुमोदन SMC सदस्यों द्वारा किया गया।
1️⃣1️⃣ निपुण भारत मिशन
बैठक में ‘निपुण भारत मिशन’ पर चर्चा की गई। बच्चों की दक्षताओं का आकलन कर निपुण लक्ष्य की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शिक्षकों को निपुण तालिका अद्यतन रखने तथा रिमेडियल शिक्षण पर बल देने हेतु अनुरोध किया गया।

1️⃣2️⃣ डिजिटल शिक्षा एवं ऐप्स का उपयोग
बैठक में छात्रों को DIKSHA तथा Read Along जैसे ऐप्स की जानकारी दी गई। इन ऐप्स के माध्यम से बच्चों को घर पर भी शिक्षण सामग्री सुलभ हो सकेगी, इस पर विचार किया गया।

1️⃣3️⃣ निपुण लक्ष्य एवं ऐप की जानकारी
बैठक में ‘निपुण लक्ष्य ऐप’ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। यह बताया गया कि ऐप के माध्यम से छात्रों की दक्षताओं का रिकॉर्ड रखा जाता है। सभी शिक्षकों को इसे प्रभावी ढंग से प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
1️⃣4️⃣ विद्यालय संसाधन एवं स्मार्ट शिक्षण
विद्यालय में स्मार्ट क्लास, गणित व विज्ञान किट, ब्लूटूथ स्पीकर आदि संसाधनों के प्रयोग पर चर्चा की गई। इन साधनों के उपयोग से छात्रों में सीखने की रुचि बढ़ रही है। संसाधनों के रख-रखाव पर भी जोर दिया गया।
1️⃣5 लू से सुरक्षा हेतु प्रयास
गर्मी के मौसम में लू से बचाव हेतु सभी बच्चों को पानी की बोतल लाने, हल्के कपड़े पहनने और समय पर भोजन करने हेतु अनुरोध किया गया।
1️⃣6 Eco Club गतिविधियाँ
Eco Club के अंतर्गत पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त विद्यालय अभियान, जल संरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय में छात्रों की भागीदारी से गतिविधियाँ संचालित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
1️⃣7 समर कैंप आयोजन
15 जून तक चलने वाले समर कैंप के अंतर्गत विज्ञान, कला, खेलकूद, योग आदि विषयों पर छात्रों को रुचिकर गतिविधियों में सम्मिलित करने की योजना पर चर्चा की गई।

1️⃣8 प्रवेश प्रक्रिया एवं प्रमाण पत्र
बैठक में कक्षा 1 में नामांकन हेतु जन्मतिथि प्रमाण पत्र अनिवार्य होने पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी बताया गया कि जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें अस्थाई रूप से प्रवेश दिया जा सकता है, परंतु भविष्य में आधार बनवाना आवश्यक रहेगा। प्रधानाध्यापिका द्वारा आधार अनिवार्यता को लेकर विरोध भी प्रकट किया गया।
1️⃣9मीना मंच की गतिविधियाँ
मीना मंच के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बालिकाओं की सशक्त भागीदारी, लैंगिक समानता, एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु सप्ताहिक गतिविधियाँ संचालित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
2️⃣0 रसोइया चयन प्रक्रिया
जिन विद्यालयों में रसोइया के पद रिक्त हैं, वहाँ SMC सदस्यों द्वारा पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की बात कही गई।
2️⃣1 स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम
स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम पर गहन विचार-विमर्श किया गया। पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के लिए बाल-मित्र वातावरण सृजन, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं विद्यालयीकरण की प्रक्रिया में बच्चों को सहज रूप से सम्मिलित करने हेतु सभी से सहयोग का अनुरोध किया गया।


निष्कर्ष (Conclusion):
SMC Meeting – May 2025 ने यह सुनिश्चित किया कि विद्यालय के सभी कार्य योजनाबद्ध ढंग से पूर्ण हों और निधियों का पारदर्शी एवं समुचित उपयोग हो। इस बैठक में विद्यालय प्रशासन, अभिभावकों एवं समिति सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। SMC Meeting – May 2025 ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान किया है। यह बैठक न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई, बल्कि आने वाले समय की चुनौतियों के समाधान के लिए भी दिशा तय की गई।
Disclaimer: This information is intended for informational purposes only. The details provided are subject to change based on the specific situation. It is advisable to conduct meetings according to the current context and requirements. Please consider this information as a guideline rather than a definitive directive.
यदि आप यदि आप SMC Grant 2024-25 के वित्तीय वर्ष में प्राप्त धनराशि का संपूर्ण विवरण जानना चाहते हैं, तो कृपया हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़ें: