Class 6 to 8 Maths & Reasoning Quiz in Hindi: Free Online Practice Test with 30 Questions

Basic Edu Hub पर आपका स्वागत है! 👋 यह गणित एवं तार्किक क्षमता का निःशुल्क ऑनलाइन मॉक टेस्ट है, जो विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए बनाया गया है। इसमें संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय और कार्य, क्षेत्रमिति, रक्त संबंध, दिशा ज्ञान, श्रृंखला और सादृश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों से कुल 30 प्रश्न शामिल हैं।

हर प्रश्न का उत्तर चुनते ही आपको तुरंत सही उत्तर और आसान हिंदी में स्पष्टीकरण दिखाई देगा। अंत में आपका स्कोर और गलत उत्तरों की समीक्षा मिलेगी, जिससे आप अपनी कमज़ोरियाँ पहचानकर बेहतर तैयारी कर सकें। तो तैयार हो जाइए और अपनी योग्यता परखिए!

गणित एवं तार्किक क्षमता ऑनलाइन क्विज़ – Basic Edu Hub

गणित एवं तार्किक क्षमता मॉक टेस्ट (30 प्रश्न)

प्रश्न- 01. सबसे छोटी अभाज्य संख्या है-
सही उत्तर: (c) 2
स्पष्टीकरण: अभाज्य संख्या वह संख्या होती है जिसके केवल दो गुणनखंड (1 और वह संख्या स्वयं) होते हैं। 2 सबसे छोटी और एकमात्र सम अभाज्य संख्या है।
प्रश्न- 02. 12 × 12 – 12 + 12 ÷ 12 – 12 = ?
सही उत्तर: (a) 121
स्पष्टीकरण: BODMAS नियम (भाग, गुणा, जोड़, घटाव) के अनुसार: 12 ÷ 12 = 1, 12 × 12 = 144। समीकरण: 144 – 12 + 1 – 12 = 121।
प्रश्न- 03. 2/3, 4/5, 7/9, 3/5 में सबसे बड़ी भिन्न है –
सही उत्तर: (b) 4/5
स्पष्टीकरण: दशमलव मान: 2/3 ≈ 0.667, 4/5 = 0.8, 7/9 ≈ 0.778, 3/5 = 0.6। सबसे बड़ा मान 0.8 (4/5) है।
प्रश्न- 04. किसी त्रिभुज के तीनों बाह्य कोणों का योग होता है –
सही उत्तर: (b) 360°
स्पष्टीकरण: किसी भी त्रिभुज या बहुभुज के सभी बाह्य कोणों का योग सदैव 360° होता है।
प्रश्न- 05. 1/5 × ——- = 0.5
सही उत्तर: (d) 2.5
स्पष्टीकरण: (1/5) × x = 0.5 ⇒ x = 0.5 × 5 = 2.5।
प्रश्न- 06. राधा को एक परीक्षा में 70% अंक प्राप्त होते हैं। यदि राधा के प्राप्तांक 280 हो तो परीक्षा के अधिकतम अंक है-
सही उत्तर: (b) 400
स्पष्टीकरण: x का 70% = 280 ⇒ x = (280 × 100) / 70 = 400।
प्रश्न- 07. 1 लीटर के बर्तन को पानी से भरने के लिए 50 मिली के बर्तन से कितनी बार में भरेंगे?
सही उत्तर: (c) 20 बार
स्पष्टीकरण: 1 लीटर = 1000 मिलीलीटर। बर्तनों की संख्या = 1000 ÷ 50 = 20 बार।
प्रश्न- 08. 3.6 हेक्टोमीटर में कितने मीटर हैं?
सही उत्तर: (b) 360 मीटर
स्पष्टीकरण: 1 हेक्टोमीटर = 100 मीटर, अतः 3.6 × 100 = 360 मीटर।
प्रश्न- 09. निम्न में से कौन सी संख्या 3 से विभाजित होती है –
सही उत्तर: (c) 4521
स्पष्टीकरण: अंकों का योग 4+5+2+1 = 12 है, जो 3 से विभाज्य है।
प्रश्न- 10. 12 एवं 16 के समापवर्तक है –
सही उत्तर: (a) 1,2,4
स्पष्टीकरण: 12 और 16 दोनों के सामान्य गुणनखंड 1, 2 और 4 हैं।
प्रश्न- 11. अक्षरों की श्रृंखला पूरी करें– AB, DE, GH, JK, ——?
सही उत्तर: (b) MN
स्पष्टीकरण: प्रत्येक युग्म के बीच एक वर्ण का अंतराल छोड़ा गया है (C, F, I को छोड़कर)।
प्रश्न- 12. यदि अंग्रेजी वर्णमाला को उल्टे क्रम में लिखा जाए तो बाएं से पाँचवा अक्षर कौन सा होगा?
सही उत्तर: (d) V
स्पष्टीकरण: विपरीत क्रम (Z से A) में पाँचवा अक्षर V होता है।
प्रश्न- 13. चार बच्चों में मोहन, सोहन से लंबा है लेकिन रोहन से छोटा है। अमित, सोहन से छोटा है। सबसे लंबा कौन है?
सही उत्तर: (c) रोहन
स्पष्टीकरण: क्रम: रोहन > मोहन > सोहन > अमित, अतः सबसे लंबा रोहन है।
प्रश्न- 14. यदि बुधवार को किसी महीने की 1 तारीख है, तो 25 तारीख को कौन सा दिन होगा?
सही उत्तर: (c) शनिवार
स्पष्टीकरण: 24 दिन का अंतर (3 सप्ताह और 3 दिन शेष)। बुधवार से 3 दिन आगे शनिवार होगा।
प्रश्न- 15. अमित, दीपक का भाई है, एवं दीपक छाया का पुत्र है, विनोद छाया का पिता है। विनोद का अमित से क्या संबंध है?
सही उत्तर: (d) नाना
स्पष्टीकरण: छाया अमित की माता हैं और विनोद छाया के पिता हैं, इसलिए विनोद अमित के नाना हैं।
प्रश्न- 16. अमित का घर विद्यालय से 5 किमी पश्चिम में है। पुस्तकालय, विद्यालय से 3 किमी उत्तर में है। अमित के घर से पुस्तकालय किस दिशा में है?
सही उत्तर: (a) उत्तर पूर्व
स्पष्टीकरण: अमित के घर के सापेक्ष पुस्तकालय उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है।
प्रश्न- 17. अगर सभी आम, सेब हैं, और सभी सेब फल हैं, तो निम्न में से कौन सत्य है-
सही उत्तर: (d) सभी आम फल हैं।
स्पष्टीकरण: न्याय वाक्य के अनुसार सभी आम फल होंगे।
प्रश्न- 18. एक घड़ी में 4:00 बजे से 7:00 बजे तक घंटे की सुई कितने डिग्री घूमेगी?
सही उत्तर: (b) 90°
स्पष्टीकरण: 3 घंटे × 30° = 90°।
प्रश्न- 19. एक पंक्ति में 25 विद्यार्थी है सीमा बाएं से 9 वे स्थान पर है। सीमा दाएं से कौन से स्थान पर होगी?
सही उत्तर: (d) 17वां
स्पष्टीकरण: सूत्र: (25 – 9 + 1) = 17वां स्थान।
प्रश्न- 20. वास्तुकार : भवन :: मूर्तिकार : ____
सही उत्तर: (b) मूर्ति
स्पष्टीकरण: वास्तुकार भवन बनाता है, मूर्तिकार मूर्ति बनाता है।
प्रश्न- 21. एक कपड़े की दुकान पर 1 मीटर कपड़े की कीमत ₹125.50 है। सीमा ने 3.6 मीटर कपड़ा खरीदा और ₹500 का नोट दिया। उसे कितने रुपये वापस मिलेंगे?
सही उत्तर: (a) ₹48.20
स्पष्टीकरण: कुल मूल्य = 125.50 × 3.6 = ₹451.80। शेष राशि = 500 – 451.80 = ₹48.20।
प्रश्न- 22. वैभव और सुरेश एक काम को क्रमशः 9 दिन एवं 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे दोनों मिलकर उस कार्य को कितने समय में पूरा कर लेंगे?
सही उत्तर: (b) 5 5/8 दिन
स्पष्टीकरण: 1 दिन का काम = 1/9 + 1/15 = 8/45। कुल समय = 45/8 = 5 5/8 दिन।
प्रश्न- 23. एक कागज को हर बार आधा मोड़ा जाता है। पहली बार मोड़ने पर 2 परतें बनती हैं, दूसरी बार 4 और तीसरी बार 8। 6 बार मोड़ने पर कितनी परतें होंगी?
सही उत्तर: (c) 64
स्पष्टीकरण: 2^6 = 64 परतें।
प्रश्न- 24. निम्न आँकड़ों का औसत ज्ञात कीजिए:- 12, 15, 10, 18, 15
सही उत्तर: (c) 14
स्पष्टीकरण: योग = 70, पदों की संख्या = 5, औसत = 70/5 = 14।
प्रश्न- 25. एक आयताकार बगीचे की लंबाई 24 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है। उसके अंदर चारों ओर 2 मीटर चौड़ी पगंडी बनाई जाती है। बगीचे के बीच में बचा हुआ भाग कितने वर्ग मीटर का होगा?
सही उत्तर: (b) 240 वर्ग मीटर
स्पष्टीकरण: नई लंबाई = 20 मी, नई चौड़ाई = 12 मी। क्षेत्रफल = 20 × 12 = 240 वर्ग मीटर।
प्रश्न- 26. एक घनाकार डिब्बे का आयतन 1728 घन सेंटीमीटर है। डिब्बे की लंबाई, चौड़ाई वह ऊँचाई ज्ञात करो।
सही उत्तर: (c) 12 सेमी
स्पष्टीकरण: भुजा = ∛1728 = 12 सेमी।
प्रश्न- 27. तीन घंटियाँ क्रमशः 6 मिनट, 8 मिनट और 12 मिनट के अंतराल पर बजती हैं। यदि वे अभी एक साथ बजी हैं, तो कितने मिनट बाद फिर एक साथ बजेंगी?
सही उत्तर: (b) 24 मिनट
स्पष्टीकरण: LCM(6, 8, 12) = 24 मिनट।
प्रश्न- 28. सबसे बड़ी 6 अंकीय संख्या और सबसे बड़ी 4 अंकीय संख्या के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
सही उत्तर: (a) 990000
स्पष्टीकरण: 999999 – 9999 = 990000।
प्रश्न- 29. यदि 2(5x-3) – 3(2x-1) = 9, तो x का मान ज्ञात करो।
सही उत्तर: (c) 3
स्पष्टीकरण: 10x – 6 – 6x + 3 = 9 ⇒ 4x – 3 = 9 ⇒ 4x = 12 ⇒ x = 3।
प्रश्न- 30. मोहित ने एक पुराना स्कूटर रुपये 4700 में खरीदा एवं रुपये 800 स्कूटर की मरम्मत में खर्च कर दिए, यदि उसने वह स्कूटर रुपये 5800 में बेच दिया, तो ज्ञात कीजिए मोहित को कितने प्रतिशत का लाभ हुआ?
सही उत्तर: (a) 5 5/11 %
स्पष्टीकरण: कुल क्रय मूल्य = 4700 + 800 = 5500, विक्रय मूल्य = 5800, लाभ = 300। लाभ % = (300/5500) × 100 = 5 5/11 %।
error: Content is protected !!
Scroll to Top