गणित विषय में संख्या पद्धति (Number System) एक ऐसा आधारभूत अध्याय है जिससे हर शिक्षक पात्रता परीक्षा (जैसे UPTET, CTET, REET) में 3 से 5 प्रश्न निश्चित रूप से पूछे जाते हैं। अक्सर छात्र स्थानीय मान (Place Value), जातीय मान (Face Value) और रोमन अंकों (Roman Numerals) जैसे सरल विषयों में भी छोटी गलतियाँ कर बैठते हैं।
इस विशेष लेख में, हमने पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करके 50 महा-महत्वपूर्ण प्रश्नों का एक इंटरैक्टिव संग्रह तैयार किया है। इसमें आपको पूर्ववर्ती (Predecessor), अनुवर्ती (Successor), अभाज्य संख्याओं के नियम और संख्या रेखा से जुड़े सभी तार्किक प्रश्न मिलेंगे। यदि आप अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहते हैं, तो इन प्रश्नों का अभ्यास आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा।”

गणित का आधार: संख्या पद्धति और प्राकृतिक संख्याएँ (संख्या बोध)
क्या आप जानते हैं कि गणित की दुनिया की शुरुआत कहाँ से होती है? चाहे आप किसी बड़ी सरकारी परीक्षा (जैसे UPTET या CTET) की तैयारी कर रहे हों या दैनिक जीवन में हिसाब-किताब कर रहे हों, ‘संख्याओं’ की समझ होना सबसे पहली सीढ़ी है। आज के इस विशेष लेख में हम संख्याओं के उन रहस्यों को समझेंगे ।
1. संख्या और संख्यांक (Number and Numeral)
अक्सर लोग ‘संख्या’ और ‘संख्यांक’ को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इनमें एक बारीक अंतर है।
- संख्या (Number): “कितनी वस्तुएं हैं” इसका जिससे बोध (ज्ञान) होता है, उसे संख्या कहते हैं। यह एक मानसिक विचार है।
- उदाहरण: अगर आपके पास चार सेब हैं, तो ‘चार’ वह संख्या है।
- संख्यांक (Numeral): संख्याओं को लिखने के लिए जिन संकेतों (Digits) का प्रयोग किया जाता है, उन्हें संख्यांक कहते हैं। संख्यांक का अर्थ है ‘संख्या को लिखने वाला अंक’।
- उदाहरण: ‘चार’ को हम ‘4’ लिखते हैं। यहाँ 4 एक संख्यांक है।
परीक्षा उपयोगी तथ्य (CTET/UPTET): शून्य (0) का आविष्कार भारत में महान गणितज्ञ आर्यभट्ट द्वारा किया गया था। बिना शून्य के आज की आधुनिक गणनाएँ असंभव होतीं।
2. अंकों से संख्या बनाना (Permutation of Digits)
अंकों से संख्या निर्माण (अंकों का हेर-फेर)
गणित में केवल 10 अंक होते हैं: 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9। इन्हीं से सारी दुनिया की गणनाएँ होती हैं।
उदाहरण: यदि हमारे पास तीन अंक हैं— 2, 3 और 5। तो इनसे हम कितनी संख्याएं बना सकते हैं? इनके स्थान बदलकर हम निम्नलिखित संख्याएं बना सकते हैं:
- 235
- 253
- 325
- 352
- 523
- 532
उदाहरण : अंक 2, 0, 5, 0 का प्रयोग (4 अंकों की संख्या)
- सबसे बड़ी संख्या: 5200।
- सबसे छोटी संख्या: शून्य को कभी पहले स्थान पर नहीं रखते, वरना वह 3 अंकों की रह जाएगी। इसलिए पहले सबसे छोटा अंक (0 के अलावा) रखें। → 2005।
3. अंकों का संसार: सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ
एक नज़र में बड़ी और छोटी संख्याएँ:
- 1 अंक की: छोटी = 1, बड़ी = 9
- 2 अंक की: छोटी = 10, बड़ी = 99
- 3 अंक की: छोटी = 100, बड़ी = 999
यह तालिका याद रखें, परीक्षा में सीधे पूछी जाती है:
| अंकों की संख्या | सबसे छोटी संख्या | सबसे बड़ी संख्या |
| 1 अंक | 1 (प्राकृतिक) | 9 |
| 2 अंक | 10 | 99 |
| 3 अंक | 100 | 999 |
| 4 अंक | 1000 | 9999 |
| 5 अंक | 10000 | 99999 |
3. स्थानीय मान और जातीय मान (Place Value and Face Value)
यह टॉपिक UPTET और CTET का सबसे पसंदीदा टॉपिक है।
स्थानीय मान (Place Value): किसी संख्या में अंक जिस स्थान पर होता है, उस स्थान के अनुसार उसका मान स्थानीय मान कहलाता है।
जातीय मान (Face Value/Real Value): किसी अंक का वह मान जो कभी नहीं बदलता, चाहे वह किसी भी स्थान पर हो। इसे ‘वास्तविक मान’ भी कहते हैं।
स्थानीय मान का उदाहरण: संख्या 3,65,243
स्थानीय मान (Place Value) के महत्वपूर्ण अभ्यास
स्थानीय मान हमें यह समझने में मदद करता है कि किसी संख्या में कोई अंक किस “कुर्सी” या “स्थान” पर बैठा है। स्थान बदलते ही अंक की ताकत (मान) बदल जाती है।
अभ्यास 1: 5231 में प्रत्येक अंक का मान
संख्या 5231 का विश्लेषण इस प्रकार है:
- 1 का स्थानीय मान (इकाई) —> 1 x 1 = 1
- 3 का स्थानीय मान (दहाई) —> 3 x 10 = 30
- 2 का स्थानीय मान (सैकड़ा) —> 2 x 100 = 200
- 5 का स्थानीय मान (हज़ार) —> 5 x 1000 = 5,000
अभ्यास 2: 3477 में दोनों ‘7’ के मानों का विश्लेषण
संख्या 3477 में अंक ‘7’ दो बार आया है। परीक्षाओं में अक्सर इनका संबंध पूछा जाता है:
- पहले 7 का मान (इकाई): 7
- दूसरे 7 का मान (दहाई): 70
अब इनके बीच की गणनाएँ देखें:
- योगफल (Addition): 70 + 7 = 77
- अंतर (Subtraction): 70 – 7 = 63
- गुणनफल (Multiplication): 70 x 7 = 490
- भागफल (Division): 70 / 7 = 10
अभ्यास 3: 222 में प्रत्येक ‘2’ का विश्लेषण
संख्या 222 में तीनों अंक समान हैं, लेकिन उनके स्थान अलग हैं:
- इकाई वाले 2 का मान: 2
- दहाई वाले 2 का मान: 20
- सैकड़ा वाले 2 का मान: 200
कुल योगफल: 200 + 20 + 2 = 222
4385.325 का स्थानीय मान (Place Value Table)
संख्या 4385.325 का स्थानीय मान (Place Value Table)
| अंक (Digit) | स्थान (Position) | स्थानीय मान (Place Value) | गणितीय रूप (Mathematical Form) |
| 4 | हजार (Thousands) | 4000 | 4×1000 |
| 3 | सैकड़ा (Hundreds) | 300 | 3×100 |
| 8 | दहाई (Tens) | 80 | 8×10 |
| 5 | इकाई (Ones) | 5 | 5×1 |
| . | दशमलव (Decimal) | . | बिंदु |
| 3 | दशांश (Tenths) | 0.3 | 3 / 10 |
| 2 | शतांश (Hundredths) | 0.02 | 2 / 100 |
| 5 | सहस्रांश (Thousandths) | 0.005 | 5 / 1000 |
से विस्तारित रूप (Expanded Form) में ऐसे लिखेंगे:
$$4000 + 300 + 80 + 5 + 0.3 + 0.02 + 0.005 = 4385.325$$
द रखने के लिए छोटा सूत्र:
- दशमलव से पहले (Left): इकाई(1), दहाई(10), सैकड़ा(100), हजार(1000) — यहाँ संख्या बढ़ती है।
- दशमलव के बाद (Right): दशांश(1/10), शतांश(1/100), सहस्रांश(1/1000) — यहाँ संख्या घटती है।
महत्वपूर्ण बातें
परीक्षा के लिए जरूरी:
- जातीय मान (Face Value): अंक का वास्तविक मान (जैसे 5231 में 5 का जातीय मान 5 ही रहेगा)।
- शून्य (0) का स्थानीय मान: शून्य चाहे किसी भी स्थान पर हो, उसका स्थानीय मान हमेशा 0 ही रहता है।
- स्थानों का क्रम: हमेशा दाईं (Right) ओर से शुरू करें — इकाई, दहाई, सैकड़ा, हज़ार, दस हज़ार, लाख…
जब संख्या बड़ी होती है, तो उसे पढ़ना और उसका मान निकालना आसान हो जाता है यदि हम इस चार्ट का पालन करें:
- 3 (इकाई स्थान) —> 3 x 1 = 3
- 4 (दहाई स्थान) —> 4 x 10 = 40
- 2 (सैकड़ा स्थान) —> 2 x 100 = 200
- 5 (हज़ार स्थान) —> 5 x 1,000 = 5,000
- 6 (दस हज़ार स्थान) —> 6 x 10,000 = 60,000
- 3 (लाख स्थान) —> 3 x 1,00,000 = 3,00,000
4. प्राकृतिक संख्याएँ (Natural Numbers)
वे संख्याएँ जिनका उपयोग हम वस्तुओं को गिनने के लिए करते हैं, प्राकृतिक संख्याएँ कहलाती हैं। इसे अंग्रेजी के बड़े अक्षर ‘N’ से दर्शाया जाता है।
समूह: N = {1, 2, 3, 4, 5, … अनंत}
- सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या: 1
- सबसे बड़ी प्राकृतिक संख्या: कोई नहीं (क्योंकि गिनती कभी खत्म नहीं होती)।
5. पूर्ववर्ती और अनुवर्ती संख्याएँ
किसी भी संख्या के ‘आगे’ और ‘पीछे’ के पड़ोसी को पहचानना ही यह कॉन्सेप्ट है:
- पूर्ववर्ती (Predecessor): किसी संख्या के ठीक पहले वाली संख्या। (संख्या में से 1 घटाने पर प्राप्त होती है)।
- उदाहरण: 100 की पूर्ववर्ती = 100 – 1 = 99
- अनुवर्ती/उत्तरवर्ती (Successor): किसी संख्या के ठीक बाद वाली संख्या। (संख्या में 1 जोड़ने पर प्राप्त होती है)।
- उदाहरण: 100 की अनुवर्ती = 100 + 1 = 101
6. संख्या रेखा (Number Line) के महत्वपूर्ण नियम
संख्या रेखा पर संख्याओं का व्यवहार बहुत सरल है:
- प्रत्येक प्राकृतिक संख्या अपनी बाईं (Left) ओर वाली संख्या से बड़ी होती है।
- प्रत्येक प्राकृतिक संख्या अपनी दाईं (Right) ओर वाली संख्या से छोटी होती है।
- विशेष नियम: संख्या 1 किसी भी प्राकृतिक संख्या की अनुवर्ती (बाद वाली) संख्या नहीं है, क्योंकि 1 से पहले कोई प्राकृतिक संख्या नहीं होती।
महत्वपूर्ण परिभाषाएं और उदाहरण
- संख्या और संख्यांक: संख्या बताती है कि वस्तुएं कितनी हैं, जबकि संख्यांक उसे लिखने का चिन्ह है।
- 0 (शून्य) का महत्व: शून्य का आविष्कार आर्यभट्ट ने किया था।
- स्थानीय मान (Place Value): अंक जिस स्थान पर है, उसका मान।
- उदाहरण: 325688.56895 में 3 का स्थानीय मान $3,00,000$ है।
- जातीय मान (Face Value): अंक का अपना वास्तविक मान।
विशेष अभ्यास: अंकों का खेल
- 777 में स्थानीय मानों का अंतर: सैकड़ा वाले 7 (700) और इकाई वाले 7 (7) का अंतर 700 – 7 = 693 होगा।
- शून्य के साथ संख्या निर्माण: अंक 2, 0, 5, 0 से 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या 2005 होगी, क्योंकि 0 को पहले नहीं रख सकते।
4. रोमन संख्या पद्धति (1 से 100 तक)
रोमन अंकों में अक्षरों का प्रयोग होता है। इसे याद रखने के लिए I V X L C D M को याद रखें।
| संख्या | रोमन अंक | संख्या | रोमन अंक |
| 1 | I | 40 | XL |
| 5 | V | 50 | L |
| 10 | X | 90 | XC |
| 20 | XX | 99 | XCIX |
| 30 | XXX | 100 | C |
1 से 50 तक रोमन संख्याएँ
| संख्या | रोमन अंक | संख्या | रोमन अंक | संख्या | रोमन अंक | संख्या | रोमन अंक | संख्या | रोमन अंक |
| 1 | I | 11 | XI | 21 | XXI | 31 | XXXI | 41 | XLI |
| 2 | II | 12 | XII | 22 | XXII | 32 | XXXII | 42 | XLII |
| 3 | III | 13 | XIII | 23 | XXIII | 33 | XXXIII | 43 | XLIII |
| 4 | IV | 14 | XIV | 24 | XXIV | 34 | XXXIV | 44 | XLIV |
| 5 | V | 15 | XV | 25 | XXV | 35 | XXXV | 45 | XLV |
| 6 | VI | 16 | XVI | 26 | XXVI | 36 | XXXVI | 46 | XLVI |
| 7 | VII | 17 | XVII | 27 | XXVII | 37 | XXXVII | 47 | XLVII |
| 8 | VIII | 18 | XVIII | 28 | XXVIII | 38 | XXXVIII | 48 | XLVIII |
| 9 | IX | 19 | XIX | 29 | XXIX | 39 | XXXIX | 49 | XLIX |
| 10 | X | 20 | XX | 30 | XXX | 40 | XL | 50 | L |
याद रखने योग्य मुख्य बातें:
- I = 1
- V = 5
- X = 10
- L = 50
- नियम: किसी भी प्रतीक को 3 बार से ज़्यादा नहीं दोहराया जाता (जैसे 40 के लिए
XXXXनहीं, बल्किXLलिखते हैं, जिसका मतलब है 50 – 10 = 40।
7. इतिहास का पन्ना: गणितसार और शून्य
- शून्य का आविष्कार: शून्य का आविष्कार महान भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट द्वारा माना जाता है। शून्य के बिना आधुनिक विज्ञान और गणित की कल्पना असंभव है।
- गणितसार: प्राचीन काल में प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीधर ने ‘पाटीगणित’ और ‘त्रिशतिका’ जैसी महान रचनाएँ कीं, जिनमें गणित के सार को बहुत ही सरल ढंग से समझाया गया है।
अभ्यास प्रश्न (प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए)
प्रश्न 1 संख्या 7,85,932 में 8 के स्थानीय मान और जातीय मान का अंतर क्या होगा?
- हल: 8 का स्थानीय मान = 80,000। 8 का जातीय मान = 8।
- अंतर: 80,000 – 8 = 79,992 (यह प्रश्न कई बार UPTET में पूछा गया है)।
प्रश्न : क्या शून्य (0) एक प्राकृतिक संख्या है?
- उत्तर: नहीं, शून्य प्राकृतिक संख्या नहीं है। यह एक पूर्ण संख्या (Whole Number) है।
प्रश्न 3: 1,00,000 की पूर्ववर्ती संख्या क्या होगी?
- उत्तर:1,00,000 – 1 = 99,999।
प्रश्न : संख्या 5694 में 6 के स्थानीय मान और जातीय मान का अंतर क्या है? (UPTET में अक्सर पूछा जाता है)
- हल: 6 का स्थानीय मान = 600, जातीय मान = 6। अंतर = $600 – 6 = 594$।
प्रश्न : सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या कौन सी है? (CTET Paper 1)
- उत्तर: 1
प्रश्न : क्या संख्या 1 की कोई प्राकृतिक पूर्ववर्ती संख्या है?
- उत्तर: नहीं, प्राकृतिक संख्याओं के समूह में 1 से पहले कुछ नहीं आता। (0 एक पूर्ण संख्या है, प्राकृतिक नहीं)।
🏆 संख्या पद्धति: 50 महा-महत्वपूर्ण प्रश्न (Complete Set)
(उत्तर देखने के लिए प्रश्न पर क्लिक करें)
1. स्थानीय मान और जातीय मान (Place & Face Value)
1. 1362.05 में 5 का स्थानीय मान क्या है? (UPTET)
2. 35362 में 5 के स्थानीय मान और जातीय मान में अंतर? (CTET)
3. 2424 में 2 के स्थानीय मानों का योगफल क्या है? (CTET)
4. संख्या 222 में तीनों 2 के स्थानीय मानों का योग? (REET)
5. 56431 में 6 के स्थानीय मान तथा 4 के अंकित मान में अंतर?
6. 1715.271 में 7 के दो स्थानीय मानों का अंतर क्या है?
7. 5671 में 6 का स्थानीय मान क्या है?
8. 0.0159 में 1 का स्थानीय मान क्या है?
9. 3477 में दोनों 7 के स्थानीय मानों का गुणनफल क्या होगा?
10. 12345 में 3 के स्थानीय मान और जातीय मान का योग क्या है?
2. संख्या प्रकार और शून्य के नियम
11. सबसे छोटी अभाज्य संख्या कौन सी है? (UPTET)
12. क्या शून्य (0) एक प्राकृतिक संख्या है?
13. प्रथम 5 प्राकृतिक संख्याओं का योग क्या है?
14. सबसे छोटी ऋणोत्तर (Non-negative) पूर्णांक संख्या?
15. पाई (π) कैसी संख्या है? (UPTET)
16. 1 से 100 तक कितनी अभाज्य संख्याएँ होती हैं?
17. प्रथम दो अभाज्य संख्याओं का योग क्या है?
18. ‘गणितसार’ के लेखक कौन हैं?
19. सबसे छोटी पूर्ण संख्या कौन सी है?
20. संख्या एक (1) क्या है?
3. पूर्ववर्ती और अनुवर्ती (Predecessor & Successor)
21. 1,00,001 की पूर्ववर्ती संख्या क्या है? (CTET)
22. 3 अंकों की सबसे छोटी संख्या (100) की पूर्ववर्ती क्या है?
23. 4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या की अनुवर्ती क्या है?
24. 1000 की पूर्ववर्ती की अनुवर्ती संख्या क्या है?
25. 999 की पूर्ववर्ती संख्या क्या है?
26. सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या की अनुवर्ती क्या है?
27. किसी संख्या x की अनुवर्ती और पूर्ववर्ती का अंतर क्या है?
28. 9999 की उत्तरवर्ती (अनुवर्ती) संख्या क्या है?
29. 100 की पूर्ववर्ती की पूर्ववर्ती क्या होगी?
30. क्या 1 की कोई पूर्ववर्ती प्राकृतिक संख्या है?
4. रोमन अंक और महत्वपूर्ण तुलना
31. रोमन अंक ‘XC’ का मान क्या है?
32. रोमन अंक ‘L’ का मान क्या है?
33. 4 अंकों की सबसे बड़ी और 3 अंकों की सबसे छोटी संख्या का अंतर?
34. रोमन अंक ‘C’ का मान क्या है?
35. 11 दहाई + 11 इकाई किसके बराबर है?
36. अंकों 2, 0, 5, 8 से बनने वाली सबसे बड़ी संख्या?
37. 5 अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या का अंतर?
38. संख्या रेखा पर 0 के दाईं ओर कैसी संख्याएँ होती हैं?
39. रोमन अंक ‘M’ का मान क्या है?
40. 3477 में दोनों 7 के स्थानीय मानों का अंतर क्या है?
5. विविध प्रतियोगी प्रश्न (Miscellaneous)
41. हिंदू-अरबी पद्धति में 4 अंकों वाली कुल कितनी संख्याएँ हैं?
42. प्रथम 10 प्राकृतिक संख्याओं का औसत क्या है?
43. चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या और तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या का योग?
44. क्या 222 में दहाई और इकाई के 2 का भागफल 10 है?
45. a+b = b+a कौन सा नियम कहलाता है?
46. रोमन अंक ‘D’ का मान क्या है?
47. संख्या रेखा पर 5 के दाईं ओर क्या होगा?
48. 11 इकाई + 11 दहाई + 11 सैकड़ा किसके बराबर है?
49. रोमन अंक ‘V’ को कितनी बार दोहराया जा सकता है?
50. सबसे छोटी विषम अभाज्य संख्या कौन सी है?
🏆 संख्या पद्धति: 50 महा-महत्वपूर्ण प्रश्न (Previous Year Questions)
(उत्तर देखने के लिए प्रश्न पर क्लिक करें)
अनुभाग 1: स्थानीय मान और जातीय मान (Place & Face Value)
1. (UPTET 2018): संख्या 1362.05 में 5 का स्थानीय मान क्या है?
2. (CTET 2014): 35362 में 5 के स्थानीय मान तथा इसके जातीय मान में अंतर क्या है?
3. (UPTET 2017): संख्या 1715.271 में 7 के दो स्थानीय मानों का अंतर क्या है?
4. (CTET 2015): 2424 में 2 के स्थानीय मानों का योगफल क्या है?
5. (UPTET 2011): 5671 में 6 का स्थानीय मान क्या है?
6. (REET 2021): संख्या 5222 में तीनों 2 के स्थानीय मानों का योग क्या होगा?
7. (CTET 2016): 10 इकाई + 10 दहाई + 10 हज़ार बराबर है?
8. (UPTET 2019): 0.0159 में 1 का स्थानीय मान क्या है?
9. (HTET 2018): संख्या 3477 में दोनों 7 के स्थानीय मानों का गुणनफल क्या होगा?
10. (CTET 2012): 56431 में 6 के स्थानीय मान तथा 4 के अंकित मान में अंतर है?
अनुभाग 2: सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ
11. (UPTET 2016): अंकों 2, 0, 5, 8 से बनने वाली 4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या?
12. (CTET 2019): अंकों 1, 0, 5 से बनने वाली 3 अंकों की सबसे छोटी संख्या?
13. (UPTET 2021): 5 अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या का अंतर?
14. (MPTET 2020): अंक 2, 3, 8 का प्रयोग करके 4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या?
15. (UPTET 2013): एक अंक की सबसे बड़ी अभाज्य संख्या?
16. (CTET 2014): 3 अंकों की सबसे छोटी संख्या की पूर्ववर्ती क्या है?
17. (UPTET 2015): 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या जिसमें सभी अंक अलग-अलग हों?
18. (UTET 2018): अंकों 9, 7, 0, 4 का प्रयोग कर सबसे छोटी 4 अंकीय संख्या?
19. (CTET 2021): 5 अंकों की सबसे छोटी संख्या की अनुवर्ती (Successor) क्या है?
20. (UPTET 2014): 2 अंकों की सबसे बड़ी संख्या का वर्गमूल लगभग क्या होगा?
अनुभाग 3: पूर्ववर्ती और अनुवर्ती (Successor & Predecessor)
21. (CTET 2013): 1000 की पूर्ववर्ती की अनुवर्ती संख्या क्या है?
22. (UPTET 2017): 999 की पूर्ववर्ती संख्या क्या है?
23. (REET 2015): 1,00,001 की पूर्ववर्ती संख्या क्या होगी?
24. (CTET 2018): सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या की अनुवर्ती क्या है?
25. (UPTET 2019): किसी संख्या ‘x’ की अनुवर्ती और पूर्ववर्ती का अंतर हमेशा क्या होता है?
26. (HTET 2020): 4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या की अनुवर्ती क्या है?
27. (CTET 2012): क्या 0 की कोई पूर्ववर्ती प्राकृतिक संख्या है?
28. (UPTET 2022): 2 अंकों की सबसे छोटी संख्या की पूर्ववर्ती क्या है?
29. (MPTET 2019): 9999 की उत्तरवर्ती (अनुवर्ती) संख्या क्या है?
30. (CTET 2016): 100 की पूर्ववर्ती संख्या की पूर्ववर्ती क्या होगी?
अनुभाग 4: प्राकृतिक संख्याएँ और रोमन अंक
31. (UPTET 2011): सबसे छोटी ऋणोत्तर (Non-negative) पूर्णांक संख्या कौन सी है?
32. (CTET 2014): शून्य (0) क्या है?
33. (UPTET 2018): पाई (π) एक कैसी संख्या है?
34. (CTET 2015): प्रथम 5 प्राकृतिक संख्याओं का योग क्या है?
35. (UPTET 2017): संख्या रेखा पर -3, 2 से कितना छोटा है?
36. (REET 2021): रोमन संख्या ‘L’ का मान क्या है?
37. (UPTET 2016): रोमन संख्या ‘XC’ का मान क्या होगा?
38. (CTET 2019): सबसे छोटी अभाज्य (Prime) संख्या कौन सी है?
39. (UPTET 2014): 1 से 100 तक कितनी अभाज्य संख्याएँ होती हैं?
40. (HTET 2015): प्रथम 10 प्राकृतिक संख्याओं का औसत क्या है?
अनुभाग 5: विविध और तार्किक प्रश्न
41. (UPTET 2020): ‘गणितसारसंग्रह’ के लेखक कौन हैं?
42. (CTET 2018): हिंदू-अरबी संख्यांकन पद्धति में 4 अंकों वाली कुल कितनी संख्याएँ हैं?
43. (UPTET 2011): 4 अंकों की बड़ी और 3 अंकों की छोटी संख्या का योग?
44. (CTET 2013): 100 में एक संख्या जोड़ी और फिर घटाई गई। योग क्या है?
45. (UPTET 2012): प्रथम दो अभाज्य संख्याओं का योग क्या है?
46. (REET 2017): सबसे छोटी पूर्ण संख्या कौन सी है?
47. (UPTET 2015): संख्या 222 में दहाई और इकाई के 2 के स्थानीय मान का भागफल?
48. (CTET 2014): 11 इकाई + 11 दहाई + 11 सैकड़ा बराबर है?
49. (UPTET 2021): a + b = b + a कौन सा नियम है?
50. (CTET 2020): संख्या ‘एक’ (1) क्या है?
Disclaimer: We strive for maximum accuracy; however, the mentioned exam years or specific data may contain errors. We recommend verifying details with official sources. This content is for practice purposes only.